फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Orders for speedy resolution of cases related to forest land

Una News: वन भूमि से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान के आदेश

Wed, 23 Apr 2025 06:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Orders for speedy resolution of cases related to forest land
वन संरक्षण और वन अधिकार अधिनियम के लंबित मामलों पर हुई समीक्षा बैठक
विज्ञापन


उपायुक्त ने दिए समयबद्ध निपटारे के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में बुधवार को उनके चैंबर में वन संरक्षण अधिनियम (एफसी एक्ट) और वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के अंतर्गत लंबित मामलों की समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को एफसी और एफआरए मामलों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग को विशेष रूप से वन भूमि से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। इस समिति के माध्यम से जिन भूमि क्षेत्रों को वन भूमि घोषित किया गया है, उनकी प्रविष्टियों को राजस्व रिकॉर्ड और वन विभाग के रिकॉर्ड में समन्वय के साथ दर्ज करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक सब-डिवीजन स्तर पर एक उप-समिति का गठन किया जाए जो इस प्रक्रिया की निगरानी और कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगी। साथ ही इस पूरी प्रक्रिया की मासिक समीक्षा भी की जाएगी ताकि कार्य में पारदर्शिता और गति बनी रहे। इस अवसर पर एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, डीएफओ ऊना सुशील राणा, बीडीओ बंगाणा सुशील कुमार, एक्सईएन जल शक्ति विभाग बंगाणा अरविंद लखनपाल, तहसीलदार अंब प्रेम लाल धीमान, तहसीलदार बंगाणा अमित शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed