{"_id":"68c562cebee6b2044e0888bf","slug":"opposition-to-giving-city-council-contracts-to-a-single-contractor-from-delhi-una-news-c-93-1-ssml1047-165345-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नगर काउंसिल के ठेके दिल्ली के एक ही ठेकेदार को देने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नगर काउंसिल के ठेके दिल्ली के एक ही ठेकेदार को देने का विरोध
विज्ञापन
नगर काउंसिल के ठेके दिल्ली के एक ही ठेकेदार को देने के विरोध करते कर्मचारी। संवाद
नंगल में कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
फैसला वापस नहीं लिया तो प्रदेशभर में मंत्रियों के आवासों का घेराव होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। प्रदेश सरकार की ओर से सभी नगर काउंसिलों में सफाई, वाटर सप्लाई, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट के रखरखाव आदि कार्यों के ठेके एक ही ठेकेदार को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। इसी के चलते नंगल सहित प्रदेशभर की नगर काउंसिलों के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे सफाई से लेकर पीने के पानी की सप्लाई तक का कार्य प्रभावित हो गया है। यदि हड़ताल लंबी खिंची तो आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नंगल नगर काउंसिल के नया नंगल कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। पत्रकारों से बातचीत में यूनियन नेता कौशल कुमार, आशीष कालिया व रवि राय ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार नगर काउंसिलों में सफाई, वाटर सप्लाई, सेनिटेशन और स्ट्रीट लाइट जैसे कामों के ठेके दिल्ली के एक ठेकेदार को देने की तैयारी कर रही है। इसके खिलाफ नंगल ही नहीं, पूरे पंजाब में जोरदार विरोध शुरू हो गया है। मौजूदा ठेकों की तुलना में नए ठेके तीन गुना महंगे दरों पर दिए जा रहे हैं, जो जनता के साथ अन्याय है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो प्रदेशभर में मंत्रियों के आवासों का घेराव किया जाएगा और उनके घरों के आगे कूड़े के ढेर लगाए जाएंगे।