{"_id":"63b862947fba4608d82d18bd","slug":"operation-theater-to-be-built-in-amb-hospital-proposal-sent-una-news-sml4330859129","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब अस्पताल में बनेगा ऑपरेशन थियेटर, प्रस्ताव भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब अस्पताल में बनेगा ऑपरेशन थियेटर, प्रस्ताव भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर (ओटी) शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए उच्च अधिकारियों से विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्टाफ की मांग की है। वर्तमान में नागरिक अस्पताल अंब में ओटी की सुविधा नहीं है। इसके चलते मरीजों को यहां से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया जा रहा है। अंब अस्पताल में ओटी सुविधा शुरू होने से करीब 40 पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा।
जिले के सबसे बड़े उपमंडल अंब में मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। नागरिक अस्पताल अंब में ओटी की सुविधा न होना मरीजों के लिए एक बड़ी परेशानी है। आपातकाल में मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना या फिर पंजाब के होशियारपुर, जालंधर व लुधियाना ले जाना पड़ता है। समस्या को दूर करने के लिए अंब अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग से ओटी शुरू करने की मांग की है। अस्पताल प्रबंधन ने इस मांग विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के सामने उठाया। विधायक ने इस मामले पर जल्द उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
अंब अस्पताल पर करीब 40 पंचायतों के मरीजों स्वास्थ्य का दारोमदार है। अस्पताल के भवन में भी ओटी शुरू करने के लिए व्यापक स्थान है। क्षेत्र के लोग इस मांग को कई वर्षों से सरकार के समक्ष उठा चुके हैं। अब नई सरकार बनने के बाद एक बार फिर यह मामला उठाया गया है। अस्पताल प्रशासन भी ओटी शुरू करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक व स्टाफ की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों से पत्राचार कर रहा है। सामन्य मरीज भी मजबूरन निजी लैब में अधिक रुपये खर्च कर ऑपरेशन करवा रहे हैं।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल अंब में ओटी की सुविधा शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा गया है। इस मामले पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भी आश्वासन दिया है।
-डॉ. राजीव गर्ग, स्वास्थ्य खंड अधिकारी अंब