फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   OPD of specialist doctors of Chandigarh will start in the regional hospital.

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में शुरू होगी चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी

Tue, 07 Nov 2023 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
OPD of specialist doctors of Chandigarh will start in the regional hospital.
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल की तीसरी मंजिल पर चल रहे पीजीआई सेटेलाइट सेंटर में अस्थाई तौर पर पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञों की ओपीडी शुरू करने को लेकर कवायद तेज हो गई है। वर्तमान में एक चिकित्सक के सहारे ही पीजीआई सेटेलाइट सेंटर चल रहा है। इस सेंटर में अब पीजीआई से आकर विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। इससे जिला सहित इसके साथ लगते क्षेत्र के लोगों को दवा और नियमित जांच का लाभ मिलेगा। दूसरी तरफ मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सेटेलाइट सेंटर में अगले वर्ष मार्च तक ओपीडी शुरू करने की प्रक्रिया भी चल रही है ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके। यह सुविधा जनवरी की शुरुआत से मिलना शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन

पीजीआई सेटेलाइट सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी शुरू करने के लिए पीजीआई प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीजीआई केंद्र ऊना लंबे समय से अस्थाई तौर पर क्षेत्रीय अस्पताल की तीसरी मंजिल पर चल रहा है। वर्तमान में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के नाम पर केवल चिकित्सक ही स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में ऊना के अलावा साथ लगते जिलों को विशेषज्ञों से उपचार करवाने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए वर्तमान में चल रहे पीजीआई सेटेलाइट सेंटर में चंडीगढ़ से विभिन्न रोगों के अस्थाई चिकित्सक अस्थाई तौर पर ओपीडी लगाएंगे। पीजीआई सेटेलाइट सेंटर ऊना की तरफ से पीजीआई चंडीगढ़ प्रबंधन को इसे लेकर प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के भवन निर्माण जिला मुख्यालय के साथ लगते मलाहत क्षेत्र में चल रहा जहां विश्राम गृह और ओपीडी के निर्माण का कार्य चल रहा है। पीजीआई चंडीगढ़ से आने वाले चिकित्सकोंं को भी विश्राम गृह में ठहरने की सुविधा मिलना भी जल्द शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई जल्द तय करेगा समयसारिणी
पीजीआई सेटेलाइट सेंटर ऊना में अस्थाई तौर पर विशेषज्ञों की ओपीडी कब चल रही है। इसके बारे में भी प्रबंधन जल्द ही समयसारिणी तय करेगी। इन विशेष ओपीडी में मरीजों के लिए अलग-अलग रोगों से संबंधित विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे ताकि अधिक से अधिक मरीजों को परामर्श और उपचार के लिए चंडीगढ़ न जाना पड़े।


पीजीआई सेटेलाइट सेंटर में अस्थाई तौर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। आशा है कि जल्द ही विशेषज्ञों की सुविधा मरीजों को मिल पाएगी।
-डॉ. अनमोल मोहित, प्रभारी पीजीआई सेटेलाइट सेंटर, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed