{"_id":"6a76237429c41ad88f078384","slug":"only-115-out-of-1054-research-papers-were-selected-una-news-r-399-1-sml1005-507568-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 1054 शोधपत्रों में सिर्फ 115 चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 1054 शोधपत्रों में सिर्फ 115 चयनित
Sat, 08 Aug 2026 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
ट्रिपल आईटी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान मौजूद विद्यार्थी व पदाधिकारी। स्रोत : संस्थान
ऊना। ट्रिपल आईटी ऊना में शुक्रवार को इंटीग्रेटेड सर्किट्स, कम्युनिकेशन एंड कंप्यूटिंग सिस्टम्स (आईसीआईसी3एस-2026) के दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज हुआ। दुनिया भर से सम्मेलन के लिए 1054 शोध-पत्र प्राप्त हुए लेकिन कठोर समीक्षा प्रक्रिया के बाद इनमें से केवल 115 शोध पत्रों को प्रस्तुति के लिए चुना गया। सम्मेलन की स्वीकृति दर महज 11 फीसदी रही। आईईईई दिल्ली सेक्शन के तकनीकी सहयोग से आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन आठ अगस्त तक चलेगा।
उद्घाटन समारोह में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सलाहकार डॉ. संजय मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर और आईईईई दिल्ली सेक्शन की सचिव-सह-कोषाध्यक्ष प्रो. स्नेहा काबरा विशिष्ट अतिथि रहीं। अध्यक्षता आईआईआईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने की।
प्रो. स्नेहा काबरा ने कहा कि 11 फीसदी की स्वीकृति दर सम्मेलन की उच्च गुणवत्ता और कठोर समीक्षा प्रक्रिया को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि आईईईई से करीब 90 देशों में पांच लाख से अधिक सदस्य जुड़े हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं से पेशेवर संगठनों से जुड़कर सहयोगात्मक शोध को बढ़ावा देने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डॉ. संजय मिश्रा ने राष्ट्रीय और सामाजिक चुनौतियों के समाधान के लिए बहु विषयक और अनुप्रयोग आधारित शोध पर जोर दिया।