फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Online patient feedback system launched in ESIC hospitals, dispensaries

Una News: ईएसआईसी अस्पतालों, औषधालयों में ऑनलाइन मरीज फीडबैक प्रणाली शुरू

Sun, 07 Jun 2026 07:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 07 Jun 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Online patient feedback system launched in ESIC hospitals, dispensaries
मैहतपुर (ऊना)। ईएसआईसी अस्पतालों की सेवाओं में सुधार को लेकर और मरीज केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने देश भर के अपने अस्पतालों में केंद्रीयकृत ऑनलाइन मरीज फीडबैक प्रणाली को लागू किया है। इस डिजिटल प्रणाली के तहत बीमाकृत व्यक्तियों और लाभार्थियों को अपने स्वास्थ्य सेवा अनुभवों को साझा करने तथा अपनी समस्याओं को उठाने और संस्थागत सुधार के लिए व्यावहारिक सुझाव देने के लिए यह सशक्त माध्यम साबित होने वाला है। उक्त प्लेटफार्म को महत्वपूर्ण सेवा मानदंडों में विशेष रूप से संस्थान की स्वच्छता, चिकित्सा कर्मियों के व्यवहार तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता पर सीधे नागरिकों की प्रतिक्रिया लेने के लिए डिजाइन किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस प्रणाली में नागरिकों की सुविधा के लिए कई विकल्प दिए गए हैं, जिनमें एसएमएस के माध्यम से सुझाव अथवा शिकायत देने, क्यूआर कोड तथा वेब पोर्टल की मदद से नागरिक अपने सुझाव तथा शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। नागरिकों के सुझाव तथा शिकायतों ऑनलाइन हल करने के लिए निगम ने त्रिस्तरीय निगरानी और तुरंत शिकायत निवारण की सुविधा भी प्रदान की है। उक्त प्रणाली के लागू करने का मुख्य मकसद ईएसआईसी अस्पतालों तथा औषधालयों में व्यापक स्तर पर सुधार करने तथा लोगों के सुझावों के अनुरूप उनमें व्यापक फेरबदल करके जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। यह प्रणाली देश भर के ईएसआईसी अस्पतालों तथा औषधालयों में लागू हो गई है।
विज्ञापन




इस प्रणाली के शुरू होने से ईएसआईसी से जुड़े तमाम श्रमिकों, कर्मचारियों तथा लाभार्थियों को नई सुविधा उपलब्ध होगी। वे अपनी शिकायत और सुझाव उपरोक्त दिए गए विकल्पों के माध्यम से दे सकेंगे। नागरिकों के फीडबैक पाकर ईएसआईसी में व्यापक सुधार किया जा सकेगा।
विज्ञापन


-अभिनव कुमार झा, शाखा प्रबंधक ईएसआईसी मैहतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed