{"_id":"6577fb5f3296b23326098508","slug":"online-booking-facility-started-for-offering-langar-in-maa-chintpurni-temple-una-news-c-93-1-ssml1048-13059-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मां चिंतपूर्णी मंदिर में लंगर लगाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मां चिंतपूर्णी मंदिर में लंगर लगाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु अब लंगर लगाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे। बुकिंग के बाद मंदिर न्यास चिंतपूर्णी अब श्रद्धालुओं को लंगर लगाने के लिए बाबा श्री माईंदास सदन के भवन में स्थान उपलब्ध करवाएगा। श्रद्धालुओं को लंगर लगाने के लिए 11,000 रुपये की राशि मंदिर ट्रस्ट को अदा करनी होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को लंगर लगाने के लिए स्थान के साथ जरूरी बर्तन भी दिए जाएंगे। एसडीएम अंब विवेक महाजन के प्रयास से मां के दरबार में लगातार ऑनलाइन सुविधाएं शुरू हो रही हैं।
जानकारी के अनुसार मेलों के दौरान कई बार श्रद्धालुओं को लंगर लगाने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाता था। इसके अलावा कई बार लंगर स्थलों पर सुविधाओं का अभाव भी रहता है, लेकिन अब ऑनलाइन बुकिंग के जरिए बेहतर सुविधाओं के साथ बाबा श्री माईंदास सदन के भवन में लंगर लगाए जा सकेंगे। जहां खाना तैयार करने के साथ उनको श्रद्धालुओं में वितरित करने के लिए भी पर्याप्त जगह होगी। इसके साथ ही लंगर लगाने वालों को बर्तन भी मिलेंगे। ऐसे में उन्हें दूरदराज के स्थानों से बर्तन को किराए के वाहनों में नहीं लाना पड़ेगा।
ध्यान रहे कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। सभी सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। इससे पहले सुगम दर्शन, जागरण, चढ़ावा, हवन बुकिंग और भोग प्रसाद मंगाने की सुविधा को ऑनलाइन किया गया है। अब लंगर को भी इस कड़ी में जोड़ा गया है। एसडीएम अंब विवेक महाजन ने बताया कि अब श्रद्धालुओं को मंदिर न्यास की तरफ से लंगर लगाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। इसके चलते कोई भी श्रद्धालु जिसको किसी सराय या होटल में लंगर लगाने के लिए जगह नहीं मिलती, वे मंदिर में लंगर लगाने के लिए मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के साथ संपर्क कर सकता है।