फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   One-way traffic scheme stopped in main market, problems increased

Una News: मुख्य बाजार में वन-वे ट्रैफिक योजना बंद, परेशानी बढ़ी

Mon, 01 Jul 2024 03:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
One-way traffic scheme stopped in main market, problems increased
ऊना। नगर परिषद ऊना के मुख्य बाजार में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था बीते कुछ वर्षों से लुप्त हो गई है। इससे बाजार में सप्ताह के छह दिन यहां बड़ी गाड़ियों का आवागमन जारी है। कोरोनाकाल के बाद यह योजना दोबारा लागू नहीं हो पाई है। अन्यथा बाजार में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था से न केवल बाजार में खरीदारों को खुला माहौल मिल रहा था। वहीं, बाजार के तंग मार्ग पर बेतरतीब वाहनों के खड़े होने की समस्या भी समाप्त हो गई थी, लेकिन वर्तमान में समस्या फिर से लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कार एवं चारपहिया वाहन मनमर्जी से बाजार के भीतर तक चले जाते हैं। अन्यथा वर्ष 2019 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बाजार में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को चालू कराया था। इसके बाद हालातों में सुधार भी दिखा। स्थानीय सड़कों एवं बाजार में वाहनों की पार्किंग और अतिक्रमण को लेकर रोड सेफ्टी क्लब भी सक्रिय दिखा, लेकिन वर्तमान दौर में न तो वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू कराने के लिए पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है और न ही रोड सेफ्टी क्लब कोई कदम बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


लागू हो व्यवस्था
वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष जीआर वर्मा, बुद्धिजीवी एवं पूर्व सैनिक राजेंद्र शर्मा, बुद्धिजीवी अमित कुमार, इशांत आदि ने कहा कि शहर के मुख्य बाजार में रोटरी चौक से लेकर अरविंद मार्ग तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को लागू किया गया था, लेकिन कोविड काल के बाद से यह व्यवस्था लागू नहीं हो पाई है। इसे दोबारा लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed