{"_id":"67f53a7773ef782e940541a9","slug":"one-sports-stadium-will-be-built-in-every-assembly-constituency-una-news-c-93-1-una1002-150859-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा एक-एक खेल स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा एक-एक खेल स्टेडियम
विज्ञापन
विकास
15-15 लाख की राशि होगी हर खेल स्टेडियम पर खर्च
सरकार ने बजट जारी किया, मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत होगा निर्माण
युवाओं को नशे से दूर करने के लिए खेल स्टेडियम कारगर होंगे सिद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए बजट जारी कर दिया है। प्रत्येक खेल स्टेडियम पर 15-15 लाख की राशि खर्च होगी। यह निर्माण कार्य खेल विभाग की ओर से लोक निर्माण विभाग, खंड विकास अधिकारी एवं पंचायती राज के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर करेगा। मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना इस दिशा में युवाओं के लिए कारगर सिद्ध होगी। जहां एक ओर युवा वर्ग नशे की चंगुल में फंसता जा रहा है, वहीं हर विधानसभा क्षेत्र में इस योजना के तहत खेल स्टेडियमों का निर्माण होने से युवाओं को खेलने के लिए एक मंच मिलेगा और युवा शक्ति का रुझान खेलों की ओर बढ़ने से उनकी सोच में नए रक्त का संचार होगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का परिणाम है कि हर विधानसभा क्षेत्र में खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हर विधानसभा क्षेत्र में इस योजना के तहत खेल स्टेडियम बनने के साथ ही जहां पर पहले से ही खेल स्टेडियम का निर्माण हो चुका है, उनका जीर्णोद्धार भी इस योजना के तहत किया जाएगा। अगर बात सदर विधानसभा क्षेत्र ऊना की करें तो यहां पर इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में इसी योजना के तहत लड़कियों सहित अन्य खिलाड़ियों के लिए अलग से ड्रेस चेंजिंग रूम स्थापित किया जाएगा। दूसरी ओर इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में क्षतिग्रस्त दीवार का भी नवनिर्माण किया जाएगा। चिंतपूर्णी, हरोली, गगरेट और कुटलैहड विस क्षेत्रों में भी इस योजना के तहत खेल स्टेडियमों का निर्माण कार्य किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी उत्तम डोड का कहना है कि सरकार से हर विधानसभा क्षेत्र में खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य करने के लिए 15-15 लाख का बजट प्राप्त हो गया है। संबंधित विभागों को बजट जारी करके इस दिशा में खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।