{"_id":"67fe46717b5799b799018dda","slug":"one-more-gynecologist-posted-in-regional-hospital-una-news-c-93-1-ssml1047-151340-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में हुई एक और स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में हुई एक और स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती
विज्ञापन
डाॅ. एकता ठाकुर ने संभाला पदभार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में एक और स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। डाॅ. एकता ठाकुर ने विशेषज्ञ के रूप में मंगलवार को पदभार संभाला। अस्पताल में अब स्त्री रोग विशेषज्ञ की संख्या दो हो गई है। विशेषज्ञ की तैनाती के बाद अब महिलाओं को उपचार के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पिछले कुछ माह से एक विशेषज्ञ के सहारे ही गायनी ओपीडी का संचालन हो रहा था। इससे मरीजों को उपचार के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। डॉ. एकता ठाकुर ने टांडा मेडिकल कॉलेज से गायनी विषय में पीजी किया है। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए विभाग की तरफ से एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी गई है। बीते कुछ माह से विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर मांग उठाई जा रही थी। अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ गायनी ओपीडी के बाहर ही रहती है। अब दो विशेषज्ञ होने के चलते इस समस्या का काफी हद तक समाधान होगा। इससे जिलावासियों को बड़ी राहत मिली है।
कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ने अपना पदभार संभाल लिया है। अब गायनी ओपीडी में दो विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। -डॉ. संजय मनकोटिया चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना