फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   One local train cancelled, four including Himachal Express arrived late

Una News: एक लोकल ट्रेन रद्द, हिमाचल एक्सप्रेस सहित चार देरी से पहुंचीं

Tue, 04 Jun 2024 03:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Jun 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
One local train cancelled, four including Himachal Express arrived late
सरहिंद के माधोपुर के पास मालगाड़ियां टकराने के बाद प्रभावित ट्रैक पर बहाली कार्य जारी
विज्ञापन

आज ट्रेनें समय पर चलने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सरहिंद के माधोपुर के पास रविवार सुबह दो मालगाड़ियों के टकराने की घटना का जिला ऊना की रेल सेवा पर दूसरे दिन भी प्रभाव देखने को मिला। प्रभावित ट्रैक पर मरम्मत कार्य को मुकम्मल करने के लिए रेलवे बोर्ड के अधिकारियों सहित तकनीकी स्टाफ भीषण गर्मी के बीच भी डटा हुआ है।
ट्रैक प्रभावित होने के चलते ऊना से आवागमन करने वाली एक पैसेंजर ट्रेन रद्द रही। दूसरी ओर चार ट्रेनों काे आवागमन में देरी का सामना करना पड़ा है। देरी से आई ट्रेनों में दिल्ली से आने वाली हिमाचल एक्सप्रेस, ऊना-हरिद्वार, अंबाला से ऊना आने वाली दोनों पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो प्रतिदिन दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन से सुबह 6:20 बजे अंबाला के लिए चलने वाली पैसेंजर ट्रेन सोमवार को रद्द रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर ऊना से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ऊना से दोपहर 2:10 बजे न चलकर 3:38 बजे एक घंटा 50 मिनट की देरी से चली, जबकि हरिद्वार से यह ट्रेन 02 घंटे 25 मिनट की देरी से 12:30 बजे न पहुंचकर 02:55 बजे ऊना पहुंची। इसके अलावा दोपहर 1:50 बजे अंबाला से चलने वाली पैसेंजर 45 मिनट की देरी से ऊना के लिए निकली। अंबाला से 7:40 बजे सुबह अंदौरा तक आने वाली पैंसेंजर ट्रेन 53 मिनट लेट चली और ऊना में 11:58 बजे न पहुंचकर 48 मिनट देरी से आई। वहीं, दिल्ली से प्रतिदिन आवागमन करने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन भी देरी से पहुंची। ट्रेन करीब 1 घंटा 55 मिनट की देरी से ऊना पहुंची। जबकि ऊना में निर्धारित 6:40 बजे न पहुंचकर 8:32 बजे पहुंची। हालांकि बीती रात रविवार को यहां से यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर गई और सोमवार तड़के जनशताब्दी ट्रेन भी समय पर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रविवार की घटना के बाद से ट्रैक पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। सोमवार शाम तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रेनों की आवाजाही सुचारू रूप से हो जाएगी।
- मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, रेलवे बोर्ड, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed