फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   One lakh rupees looted at knife point in Palakwah

Una News: पालकवाह में चाकू की नोक पर एक लाख रुपये की लूट

Sun, 12 Nov 2023 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 12 Nov 2023 06:12 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees looted at knife point in Palakwah
ऊना। हरोली क्षेत्र आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। कभी गोलीबारी, कभी मारपीट की घटनाएं हुईं तो अब चाकू की नोक पर लाखों रुपये लूट को अंजाम दिया गया है। यह लूट की घटना शुक्रवार को पालकावह में दिनदहाड़े पेश आई। जहां शादी की तैयारियों में जुटे युवक से कार सवार चाकू की नोक पर रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार मुनीष कुमार (27) निवासी गांव चंदपुर, डाकघर पालकवाह ने हरोली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऊना शहर में नौकरी करता है। उसकी शादी इसी माह होनी है, जिसकी तैयारी के लिए उसने शुक्रवार को एटीएम से 50,000 रुपये निकाले। कुछ देर बाद उसके मामा का लड़का बस अड्डा ऊना के पास शादी के लिए उसे 50,000 रुपये पकड़ा गया था।
विज्ञापन




उसने बताया कि कुल एक लाख रुपये अपने साइड बैग में डालकर बाइक पर सवार होकर ऊना से चंदपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान शाम करीब 04:15 बजे पालकवाह में उसके पीछे सफेद रंग की कार आई और बाइक के आगे खड़ी हो गए। कार से मंकी कैप पहने चार व्यक्ति नीचे उतरे और उसके ऊपर झपट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक हमलावर ने उसे गले पर चाकू रख दिया और उसका बैग खींचकर पैसों सहित ले गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि गाड़ी में कुल छह लोग सवार थे। हड़बड़ाहट में उससे गाडी का पूरा नंबर नहीं पढ़ा गया। उधर, डीएसपी हरोली मोहन रावत ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों का जल्द पता लगाया जाएगा।








लगातार बढ़ रहा अपराध



हरोली क्षेत्र में लगातार सनसनीखेज आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। सितंबर में घालूवाल में बाइक सवार आरोपी कार सवारों पर सरेआम गोलीबारी कर फरार हो गए थे। मामले में अभी तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो पाई है, जिन्होंने गोलीबारी करने वालों की मदद की। वहीं, कुछ दिन पहले भाजपा नेता लखबीर लक्खी को कुछ लोगों ने हमला कर दिया घायल कर दिया था। इसके बाद अब दिनदहाड़े लूट की घटना होने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed