फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   One lakh 10 thousand fine recovered by issuing challan of 424 vehicles

Una News: 424 वाहनों के चालान काटकर वसूला एक लाख 10 हजार जुर्माना

Fri, 07 Feb 2025 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
One lakh 10 thousand fine recovered by issuing challan of 424 vehicles
वाहन चालकों को यातायात नियमों की अवहेलना करना पड़ा महंगा
विज्ञापन

पांच वाहन चालक खनन करते पकड़े, 41000 जुर्माना वसूला
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। वाहन चालकों को यातायात नियमों की अवहेलना करना महंगा पड़ा है। जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 24 घंटे में 424 वाहन चालकों के चालान काटकर 1,10,000 रुपये का जुर्माना वसूला है। दूसरी ओर प्रतिबंध के बावजूद खनन के कार्य में जुटे खननकारियों को भी सबक सिखाते हुए ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों में पांच वाहन पकड़े हैं। इनसे पुलिस ने 41,000 का जुर्माना वसूला है। एसपी ऊना राकेश सिंह का कहना है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ऊना जिला के सदर ऊना, अंब, बंगाणा, गगरेट, हरोली समेत अन्य शहरों में पुलिस मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस समय-समय पर नियमित रूप से चालान कर रही है और यह अभियान पुलिस का नियमित रूप से जारी है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों की पालना करने का आग्रह किया है। उन्होंने जनता से भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed