{"_id":"61992f387963702c6f6d3276","slug":"one-labouror-died-in-road-accident-una-news-sml390884260","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठी में ट्रैक्टर पलटा; चालक की मौत, तीन मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोठी में ट्रैक्टर पलटा; चालक की मौत, तीन मजदूर घायल
विज्ञापन
बंगाणा के गांव कोठी में पलटा ट्रैक्टर। -संवाद
- फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के गांव कोठी में शनिवार दोपहर को एक सीमेंट से भरा ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में तीन मजदूर भी घायल हुए हैं। ये मजदूर घटनास्थल के पास काम कर रहे थे और ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों को ऊना अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव कोठी में सड़क निर्माण चला हुआ है। शनिवार को सड़क निर्माण के लिए सीमेेंट की जरूरत पड़ी। गांव कोठी का शम्मी पुत्र सुभाष चंद ट्रैक्टर में सीमेंट भरकर निर्माण स्थल के लिए निकला। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। इससे शम्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जिस नाले में ट्रैक्टर गिरा। वहां तीन मजदूर काम रहे थे। ये भी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस थाना बंगाणा से थाना प्रभारी प्रेम पाल शर्मा, एएसआई पवन कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।