फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   one got injured in bull arrack

सांड के हमले से व्यक्ति लहूलुहान

Mon, 08 Aug 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 08 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
one got injured in bull arrack
- फोटो : ANI

क्षेत्र के गांव चताड़ा में सांड के हमले से एक व्यक्ति बुरी तरह लहूलुहान हो गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक चताड़ा निवासी दविंद्र (31) अपने घर के समीप जा रहा था कि अचानक उस पर सांड ने हमला कर दिया। सांड के हमले से दविंद्र बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उसके चिल्लाने पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सांड के चंगुल से छुड़ाया।

विज्ञापन


गंभीर हालत में दविंद्र को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी चताड़ा गांव में कई लोग सांड के हमलों से घायल हो चुके हैं। जबकि, बहडाला में एक व्यक्ति की जान तक चली गई है। चताड़ा गांव के ग्रामीण सुनील, करण, विजय, पंकज, रवि, राज, सोहन, पंकज, दविंद्र, यशपाल सहित अन्य लोगों ने कहा कि चताड़ा गांव में सांड अपना डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन


करीब आधा दर्जन सांड शिव मंदिर के नजदीक ही घूमते रहते हैं, जो आने-जाने वाले लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। स्कूली बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं पर शिकंजा कसने के लिए उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed