{"_id":"694990d90b7de4349e0e1a94","slug":"one-former-mla-of-kutlahar-is-worried-about-pension-and-the-other-about-the-chair-kanwar-una-news-c-93-1-una1002-175900-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटलैहड़ के एक पूर्व विधायक को पेंशन और दूसरे को कुर्सी की चिंता : कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटलैहड़ के एक पूर्व विधायक को पेंशन और दूसरे को कुर्सी की चिंता : कंवर
Tue, 23 Dec 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी और जनता की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राज्य सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली।
उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के पूर्व विधायक को केवल पेंशन की चिंता है और वर्तमान विधायक को कुर्सी बचाने की।
उन्होंने कहा कि अगर समय रहते रुके हुए विकास कार्य पूरे नहीं किए गए तो कुटलैहड़ में बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।
वीरेंद्र कंवर ने एसडीएम बंगाणा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजते हुए राज्य सरकार को एक माह का समय दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह कोई राजनीतिक प्रदर्शन नहीं है बल्कि यह कुटलैहड़ की जनता की वास्तविक आवाज है।
उन्होंने यह संकेत दिया कि यदि सरकार और प्रशासन ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने आज तक 10 प्रमुख गारंटियां पूरी नहीं कीं और विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। इस मौके पर चरणजीत शर्मा, अजय ठाकुर, मदन राणा, राजेंद्र रिंकू, बलवंत बर्मा, मेला राम दारोच, मीना कंवर आदि मौजूद रहे।