{"_id":"5705049a4f1c1b484cc81170","slug":"one-fell-in-cannel-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में गिरा युवक, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में गिरा युवक, बाल-बाल बचा
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
Updated Wed, 06 Apr 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : Demo pic
जिला ऊना के नंगल खुर्द निवासी युवक का पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। हालांकि, कुछ साहसी युवकों के कारण युवक को डूबने से बचा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक गांव नंगल खुर्द का रहने वाला युवक हरीश बुधवार को श्रीराम कृष्ट आश्रम के निकट नंगल हाईडल नहर में हाथ धोने उतरा और पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया।
विज्ञापन
लेकिन, सड़क पर गुजर रहे कुछ साहसी युवाओं ने हरीश को डूबते देखा और उसे नहर के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाला। उसे तुरंत बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, एएसआई बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन