{"_id":"6193f7f66f6c5046355fc043","slug":"one-died-in-road-accident-una-news-sml390459336","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने युवक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने युवक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। मुबारिकपुर के समीप सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात मुबारिकपुर-गगरेट सड़क मार्ग पर युवक विशाल कुमार पुत्र सुखदेव सिंह और किशन लाल पुत्र नेक चंद निवासी डंगोह खास तहसील घनारी देररात स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। किसी राहगीर ने दोनों को अंब के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि विशाल कुमार ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था, जबकि किशन लाल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। स्कूटी को किस वाहन ने टक्कर मारी, इसकी जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है या स्कूटी खुद असंतुलित होकर गिरी।