{"_id":"67530782c15e02798009810c","slug":"one-dead-one-injured-in-collision-between-tanker-and-bike-una-news-c-93-1-ssml1047-140321-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: टैंकर और बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: टैंकर और बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
हादसे के बाद टैंकर चालक हुआ फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल ऊना मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को सीआईएसएफ चौक के निकट सड़क हादसे में एक टैंकर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल नंगल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो लोग अजौली मोड़ से नंगल की ओर आ रहे थे। सीआईएसएफ चौक के निकट एक अज्ञात टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अनिल कुमार नामक बिहार निवासी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के उपरांत टैंकर चालक फरार हो गया। इसका पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि फरार हुए टैंकर चालक को गिरफ्तार करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।