फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   One dead from Corona, 233 positive cases including six month old baby girl

कोरोना से एक की मौत, छह महीने की बच्ची समेत 233 पॉजिटिव केस

Tue, 04 May 2021 10:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
One dead from Corona, 233 positive cases including six month old baby girl
ऊना। कोरोना से जिले के एक व्यक्ति की मौत हो गया और छह माह की बच्ची समेत 233 कोरोना संक्त्रस्मित मिले हैं। इनमें रैपिड एंटीजन टेस्ट में 152 और 29 अप्रैल तक पैंडिंग आरटीपीसीआर लैब रिपोर्ट में 81 कोरोना संक्त्रस्मित निकले हैं।
विज्ञापन

हरोली क्षेत्र के बढ़ेड़ा के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार को मौत हुई। बुजुर्ग को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना छाती में दर्द की शिकायत के साथ लाया गया था। 3 मई को वह कोरोना संक्त्रस्मित निकला। इसी दिन बुजुर्ग ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जिले के कुछ गांवों में एक साथ तीन से लेकर नौ मामले कोरोना के सामने आए हैं। जिले के कुठियाली सोहारी की 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को रैट और आरटीपीसीआर लैब रिपोर्ट दोनों में ही हर उम्र वर्ग के लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दस साल से कम आयु वर्ग वालों की संख्या भी काफी है। रैपिड एंटीजन टेस्ट में 526 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 152 कोरोना संक्रमित पाए गए। एमसी एरिया ऊना में सात सैंपल की जांच में एक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 115 सैंपल की जांच में 31, थानाकलां स्वास्थ्य खंड में 108 सैंपल की जांच में 26, हरोली स्वास्थ्य खंड में 47 सैंपल की जांच में छह, गगरेट स्वास्थ्य खंड में 85 सैंपल की जांच में 29 और अंब स्वास्थ्य खंड में 100 सैंपल की जांच में 42 कोरोना संक्रमित मिले हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट में मलूकपुर के चार, मरवाड़ी वार्ड एक के चार, अलोह कांगड़ा के नौ, अंब के सात, मुबारिकपुर के चार, गिंडपुर मलौन के तीन और बढ़ेहरा सोहारी के आठ मामले सामने आए हैं।

29 अप्रैल तक पैंडिंग आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 196 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। जबकि तीन सैंपल रिपीट हैं। 81 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिकतर मामले बिना लक्षण के होने पर इन्हें होम आइसोलेशन के लिए भेजा जा रहा है। गंभीर मामलों को शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed