फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   On the allegations of prostitution, Raijada said, Satti should have talked a little about the Chamba MLA.

Una News: वेश्यावृत्ति के आरोप पर बोले रायजादा, सत्ती थोड़ी बात चंबा के विधायक की कर लेते

Sun, 23 Nov 2025 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 23 Nov 2025 05:38 AM IST
विज्ञापन
On the allegations of prostitution, Raijada said, Satti should have talked a little about the Chamba MLA.
कहा- सतपाल सत्ती ने राजीव बिंदल के भाई का जिक्र क्यों नहीं किया
विज्ञापन


आशु पुरी की हत्या भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से रची गई साजिशः रायजादा


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। विधायक सतपाल सत्ती उन पर वेश्यावृत्ति का आरोप लगा रहे, तो थोड़ी बात चंबा के भाजपा विधायक और प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के भाई की बात भी कर लेते। एक और भाजपा के नेता पर भी ऐसे आरोप लग रहे, उनका जिक्र क्यों नहीं करते। ये शब्द शनिवार को ऊना के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहे।
उन्होंने कहा कि बसोली में वेश्यावृत्ति के धंधे में पकड़ा गया आरोपी उसकी जमानत हुई, उसका बेटा ओहदेदार भाजपा का था। रायजादा ने आरोप लगाया कि बुधवार रात संतोषगढ़ के युवा नेता आशु पुरी की हत्या के लिए ऊना सदर के भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से रची गई साजिश है। कहा कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई वह कांग्रेस का सक्रिय और वरिष्ठ कार्यकर्ता था तथा घटना के वक्त दो भाजपा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी ही संपत्ति पर ऐसी वारदात नहीं चाहता। उन्होंने पुलिस को 15 दिन की 26 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सौंपने की जानकारी दी।
विज्ञापन

रायजादा ने कहा कि हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि गोलीकांड की घटना में भाजपा के दो कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद थे, जिनमें से एक संतोषगढ़ और दूसरा झलेड़ा का रहने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक आशु पुरी जो कांग्रेस का वरिष्ठ कार्यकर्ता था। उसे पकड़ने और गोली मारने की साजिश भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रची गई। उन्होंने युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुरजीत मान को उकसाने की बात भी कही। उन्होंने आरोप लगाया कि आशु हत्याकांड में मनिंदर लबेरिया, महेश कौशल भाजपा से जुड़े लोग हैं। जब मर्डर हुआ सीसीटीवी कैमरे में व्यक्ति ने गोली मारी एक ने आशु को कंधे से पकड़ रखा था। कौन क्या बोल रहा था और कौन गोली मारने की बात कह रहा था यह विद रिकार्डिंग प्रूफ है। रायजादा ने कहा कि भाजपा हमेशा खनन की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि ऊना में खनन अधिकारी सत्ती की सरकार के हैं। सत्ती के भतीजे का वायरल टिपरों का वीडियो वायरल हुआ उसका जवाब दें। जपा राज में चार इंस्पेक्टर लाइन में थे और सब इंस्पेक्टर के सहारे थाना होता था। स्वां नदी में अवैध खनन में भाजपा राज में एक टक एक लाख का खेल चलता था। आज इस खेल को बंद किया गया, इसलिए तिलमिलाए हुए हैं। इसी वजह से कत्ल और मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed