{"_id":"661c3af4158eabe5d4083a34","slug":"on-sunday-16-thousand-devotees-attended-the-court-of-goddess-chintpurni-una-news-c-93-1-una1001-122019-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रविवार को 16 हजार श्रद्धालुओं ने भरी मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रविवार को 16 हजार श्रद्धालुओं ने भरी मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी
Mon, 15 Apr 2024 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 15 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी माता के दर्शन के लिए उमडी भीड़।संवाद
माता के दर्शनों को सारा दिन लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता
सुगम दर्शन प्रणाली के दर्शन पर्ची से जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी रही अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार के दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। 16 हजार श्रद्धालूओं ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी। सुगम दर्शन प्रणाली के तहत 1100 रुपये के दर्शन पर्ची लेकर लिफ्ट से जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक रही। लिफ्ट पर भी भीड़ लाइनों में खड़े श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत ही बन जाती है, क्योंकि लिफ्ट से जाने वाले श्रद्धालु भी मंदिर में उन्हीं लाइनों के साथ जोड़ दिए जाते हैं। फिर दर्शनों के लिए लगी लाइनो की गति धीमी हो जाती है।
भीड़ नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को दिनभर कड़ी मेहनत करनी पड़ी। कई श्रद्धालु ज्यादा भीड़ देखकर बाजार से ही दंडवत होकर वापस बिना दर्शन किए ही अपने घरों को रवाना हो गए। पीसी होमगार्ड जागीरी लाल और पूर्ण सिंह ने भीड़ में मंदिर और दर्शनों के लिए लगी लाइनों में मोर्चा संभालकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में काफी अहम भूमिका निभाई।
उधर, एसडीएम अंब विवेक महाजन का कहना है कि माता चिंतपूर्णी के दरबार में नवरात्र का संचालक शांतिपूर्ण चला हुआ है। हर गतिविधि पर बराबर नजर रखी जा रही है। पुलिस और आमजन के सहयोग से नवरात्र में मंदिर परिसर और बाहर सबका सहयोग मिल रहा है। उन्होंने आम जनता से साफ सफाई की व्यवस्था कायम रखने की भी श्रद्धालूओं से अपील की है और जगह-जगह पर स्थापित किए गए कूड़ेदानों में ही कूडा कचरा डालें। संवाद