फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   On September 6, PM and CM will have a direct dialogue with the health workers of the state

6 सितंबर को पीएम और सीएम प्रदेश के हेल्थ वर्कर्स से करेंगे सीधा संवाद

Tue, 31 Aug 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
On September 6, PM and CM will have a direct dialogue with the health workers of the state
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा व अन्य अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ वीसी के दौरान। - फोटो : Una
ऊना। हिमाचल प्रदेश में 18 प्लस आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज लेने पर पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छह सितंबर को पूरे प्रदेश में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुडे़ंगे। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मुख्यमंत्री के साथ मंगलवार हुई वीसी के उपरांत दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर ब्लॉक में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे, जिसमें प्रधानमंत्री कोविड के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले हेल्थ वर्कर व मोटिवेटर से सीधा संवाद करेंगे। उनके अनुभव को भी प्रधानमंत्री सुनेंगे कि किस प्रकार विभिन्न परिस्थितियों व भ्रांतियों के बीच उन्होंने लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिलाधीश ऊना ने सीएमओ को कोविड वैक्सीनेशन अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले लोगों की सूची तथा कोविड वैक्सीनेशन से जुड़ी सफलता की कहानी उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री से सीधा संवाद करने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर उन्हें 6 सिंतबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम में लाने को कहा। कहा कि जिला के पांचों विकास खंडों अंब, ऊना, हरोली, बंगाणा व गगरेट में एलईडी स्क्रीनें स्थापित की जाएंगी, जहां पर लोग सीएम व पीएम का कार्यक्रम देख सकेंगे। इस अवसर पर एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, सभी एसडीएम, बीडीओ तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 अक्तूबर से शुरू होंगे स्वर्ण जयंती कार्यक्रम
उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि स्वर्ण जयंती समारोह के तहत 2 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में कुल 51 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें से चार बड़े कार्यक्रम ऊना जिला में भी आयोजित किए जाएंगे। जिला में कुटलैहड़ के समूरकलां, अंब व गगरेट आदि स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों के तहत मुख्यमंत्री के एक दिन में दो कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम स्थानों पर प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी, जो जिला के 50 वर्ष पूर्व व वर्तमान का चित्रण करेगी। प्रदर्शनियों में आलू व बैम्बू से बने उत्पादों को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed