फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   on Karvachauth cosmetic price hiked in UNA

करवाचौथ के चांद पर महंगाई का साया

Mon, 17 Oct 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 17 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
on Karvachauth cosmetic price hiked in UNA
करवा चाथ पर ऊना बाजार में खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

त्योहारी सीजन में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का बजट बिगाड़ कर रख दिया है।

विज्ञापन


महिलाओं के अनुसार बढ़ती महंगाई में करवाचौथ को लेकर बाजार में सजने संवरने की सभी वस्तुएं महंगी हो गई हैं। क्षेत्र की महिलाओं अंजू शर्मा, इंदु शर्मा, नवनीत, नीतू, शिवानी मेहता, शालू चक्रवर्ती, रेखा पराशर आदि के मुताबिक पहले हाथ की चूड़ियां महज सौ से डेढ़ सौ रुपये में सहज मिल जाती थीं लेकिन, अब वही चूड़ियां तीन सौ से चार सौ रुपये में बाजार में उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अन्य सौंदर्य प्रसाधनों की भी कीमतें अब बाजारों में महंगे दामों पर उपलब्ध हो रही हैं। महिलाओं के अनुसार त्योहारों पर खरीदारी करने से घर का बजट बुरी तरह बिगड़ जाता है।


उन्होंने कहा कि त्योहारों पर वे बाजारों में खरीदारी तो कर रही हैं लेकिन घर के बजट को ध्यान में रख कर खरीदारी की जा रही है। उनके अनुसार महंगाई डायन अब त्योहारों में उनकी सौतन बन कर आई है, लेकिन फिर भी त्योहारों की परंपरा निभाना जरूरी है। बहरहाल, पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं त्योहार तो मनाएंगी ही चाहे घर का बजट कुछ समय के लिए डगमगा ही जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed