फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   On Ashtami, 56 bhogs were offered to mata Chintapurni, 10 thousand devotees paid obeisance

Una: अष्टमी पर मां चिंतपूर्णी को लगाए छप्पन भोग, 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Fri, 11 Oct 2024 05:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Oct 2024 05:47 PM IST
सार

प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में शुक्रवार को दुर्गा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। कन्या पूजन के साथ चिंतपूर्णी माता रानी को छप्पन भोग लगाए गए। 

विज्ञापन
On Ashtami, 56 bhogs were offered to mata Chintapurni, 10 thousand devotees paid obeisance
अष्टमी पर मां चिंतपूर्णी को लगाए छप्पन भोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में शुक्रवार को दुर्गा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। कन्या पूजन के साथ चिंतपूर्णी माता रानी को छप्पन भोग लगाए गए। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तड़के 3:00 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए थे। इस अवसर पर पुजारियों ने माता रानी की विशेष पूजा की। पूजा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चली। करीब तीन घंटे तक चली पूजा में विभिन्न प्रकार का पूजन किया गया।

विज्ञापन


अष्टमी पूजन पर तीन बार स्नान, तीन बार श्रृंगार, तीन बार माता रानी को भोग लगाया गया। दोपहर को विशेष तौर पर नारियल की बलि दी गई। श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी अष्टमी पूजन पर माता रानी के दर्शन किए। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र शिंदा ने कहा कि शारदीय नवरात्रि को अष्टमी के दिन चिंतपूर्णी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। माता रानी को छप्पन भोग लगाया गया और नारियल बलि भी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed