{"_id":"6940558f9683c092c604e6cd","slug":"officials-took-to-the-streets-to-enforce-the-no-parking-no-vending-zone-notification-una-news-c-93-1-ssml1047-175193-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नो पार्किंग, नो वेंडिंग जोन की अधिसूचना की पालना के लिए सड़क पर उतरे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नो पार्किंग, नो वेंडिंग जोन की अधिसूचना की पालना के लिए सड़क पर उतरे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
ऊना फटाफट
गगरेट कस्बे में नो पार्किंग व नो वेंडिंग जोन की अधिसूचना की पालना करवाने के लिए सड़क पर उतरा प्
Link Copied
गगरेट (ऊना)। गगरेट कस्बे के मुख्य बाजार को उपायुक्त जतिन लाल नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन अधिसूचित किया है। अब इसकी अधिसूचना की पालना करवाने के लिए प्रशासनिक अमला सख्त मूड में आ गया है। हाल ही में गगरेट बाजार के कुछ दुकानदारों ने मीडिया के माध्यम से इस अधिसूचना की पालना पर शंका जताते हुए मुख्य बाजार से सारे वाहन हटा देने की मांग की थी। जिस पर सोमवार को तहसीलदार कुलताज सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला गगरेट बाजार में उतरा और तमाम दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के साथ बाजार में वाहन पार्क न करने की हिदायत दी। उन्होंने दुकानदारों को भी आगाह किया है कि अपने दोपहिया वाहन भी सारा दिन दुकान के बाहर पार्क करने की बजाय प्रशासन द्वारा अधिसूचित की गई फ्री पार्किंग में ही लगाएं। भविष्य में पुलिस प्रशासन बिना बताए ही ऐसे वाहनों के चालान करेगा। जिला में कानून व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने जिले के तमाम कस्बों के मुख्य बाजारों को नो पार्किंग व नो वेंडिंग जोन घोषित करने की अधिसूचना जारी की है। इसी कड़ी में गगरेट व दौलतपुर चौक के मुख्य बाजार भी नो पार्किंग व नो वेंडिंग जोन घोषित किए गए हैं। इसके लिए प्रशासन ने पहले ही अल्टीमेटम दिया है कि दुकानदार सड़क तक अपना सामान न फैलाएं। जो भी अतिक्रमण करेगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं बल्कि अधिसूचित किए गए बाजार में न तो कोई रेहड़ी-फड़ी लगेगी न ही कोई वाहन पार्क किया जा सकेगा। वाहनों को पार्क करने के लिए दोनों कस्बों में पार्किंग भी अधिसूचित की गई हैं। सोमवार को तहसीलदार कुलताज सिंह, एसएचओ रमेश चंद, एआरटीओ विजय भूरिया, नगर पंचायत गगरेट के कनिष्ठ अभियंता राजीव ठाकुर पर आधारित टीम गगरेट कस्बे के मुख्य बाजार में उतरी और पहले दिन व्यापारियों व वाहन लेकर आने वालों को महज हिदायत देकर छोड़ा गया है। मंगलवार को प्रशासनिक टीम दौलतपुर चौक कस्बे में उतरेगी। इसके बाद अब सीधी कार्रवाई ही होगी। तहसीलदार कुलताज सिंह ने कहा कि दुकानदारों को पहले दिन समझाया गया है। इसके बाद सीधी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।