{"_id":"6a4d5928d4be7cf7b60efa84","slug":"offices-of-the-public-works-department-and-jal-shakti-department-operating-on-the-fourth-floor-una-news-c-93-1-una1026-197802-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चौथी मंजिल पर चल रहे लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग के कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चौथी मंजिल पर चल रहे लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग के कार्यालय
Wed, 08 Jul 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। बहुउद्देशीय भवन खड्ड की चौथी मंजिल पर पिछले करीब दो वर्षों से संचालित लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग के कार्यालय आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग में विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मामलों के लिए लोगों की नियमित आवाजाही रहती है। ऐसे में चौथी मंजिल तक सीढ़ियां चढ़ना विशेषकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और बीमार व्यक्तियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
जानकारी के अनुसार दोनों विभाग पिछले करीब दो वर्षों से किराये पर बहुउद्देशीय भवन में संचालित हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग कार्यालय का मासिक किराया लगभग 5,000-5,000 रुपये है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बुजुर्ग सीढ़ियां चढ़ते समय बीच रास्ते में बैठकर आराम करने को मजबूर हो जाते हैं जबकि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बिना सहारे कार्यालय तक पहुंचना बेहद कठिन हो जाता है। लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालयों का उद्देश्य जनता को सुविधा देना होता है लेकिन वर्तमान व्यवस्था लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए कार्यालयों को ऐसी जगह संचालित किया जाना चाहिए, जहां आम लोगों को आसानी से पहुंच मिल सके। लोगों ने यहा लिफ्ट लगाने की मांग की है।
पुनीत शर्मा, एक्सईएन जल शक्ति विभाग उपमंडल हरोली और अरविंद चौधरी, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग उपमंडल खड्ड ने बताया कि लोगों को आ रही परेशानी हमारे ध्यान में है। विभाग अपने-अपने भवन के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश कर रहा है ताकि भविष्य में लोगों की सुविधा के लिए स्थायी कार्यालय बनाया जा सके।
विज्ञापन
सामुदायिक भवन की चौथी मंजिल पर स्थित जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के कार्यालय तक पहुंचने में बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को परेशानी हो रही है। लोगों की असुविधा हो देखते हुए यहां लिफ्ट लगाने या कार्यालयों को भूतल पर स्थानांतरित करने की ओर ध्यान देना चाहिए।
-एडवोकेट मोहित अग्निहोत्री, खड्ड
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
चौथी मंजिल पर स्थित लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग के कार्यालय तक पहुंचने में लोगों को कठिनाई होती है। विशेषकर बुजुर्ग और दिव्यांगों का यहां तक पहुंचना काफी मुश्किल है। जब तक कार्यालयों के लिए नया भवन नहीं बनता, तब तक भूतल पर लोगों को सेवाएं उपलब्ध करवानी चाहिए।
-नरेश दत्ता, निवासी खड्ड