फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Officers should focus on the development of students with quality in education

Una News: शिक्षा में गुणवत्ता के साथ विद्यार्थियों के विकास पर ध्यान दें अधिकारी

Mon, 09 Jan 2023 07:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Officers should focus on the development of students with quality in education
ऊना में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते शिक्षा निदेशक अभिषेक जैन। संवाद - फोटो : Una
ऊना। शिक्षा सचिव अभिषेक जैन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए बहुमुखी विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने जिले में सरकारी विद्यालयों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करवाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

रविवार को अभिषेक जैन ने ऊना के शिक्षा उपनिदेशकों, जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा डाइट और अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा जारी आदेशों की भी समयबद्ध अनुपालना सुनिश्चित करें। कहा कि कोई भी कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

अभिषेक जैन ने कहा कि ई-ऑफिस और ई-मेल से कार्यों का निपटारा सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने जिला ऊना के समस्त स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और अध्यापकों का पूरा डाटा कंप्यूटराइज्ड करने को कहा। यह कार्य 31 जनवरी तक पूरा होना चाहिए। जिला में यह कार्य यू-डाइस के रूप में पूरा किया जा रहा है। उन्होंने उपायुक्त राघव शर्मा को इस कार्य को अपनी देखरेख में करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल के गेट, कैंपस व भवन के रखरखाव पर विशेष ध्यान दें। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों को भी अवश्य शामिल करें। उन्होंने स्कूलों में विज्ञान एवं गणित में अभिनव गतिविधियों को भी सम्मिलित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में खेल सामग्री का उचित रखरखाव सुनिश्चित करें। शतरंज, स्केटिंग, जूडो-कराटे जैसे खेल शुरू किए जाएं। शिक्षा सचिव ने कहा कि सभी अध्यापक विद्यार्थियों को स्कूल के पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों का रखरखाव भी सही ढंग से करें।

अभिषेक जैन ने कहा कि स्कूलों में समय-समय पर विद्यार्थियों का स्वास्थ्य भी जांचा जाना चाहिए। विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराई से दूर रखने के लिए छात्रों की रुचि खेलों की तरफ बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए उन्होंने स्कूल तथा कॉलेज स्तर पर खेल गतिविधियां आयोजित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed