फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Officers should complete the preparations for the Golden Jubilee celebrations

स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियां पूरी करें अधिकारी

Fri, 27 Aug 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Officers should complete the preparations for the Golden Jubilee celebrations
ऊना। एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के 50 वर्ष के विकास को प्रदर्शित करने के लिए खंड स्तरीय समारोह की तैयारियां जल्द पूरी कर ली जाएं। इसके साथ ही कार्यक्रम की तिथि और स्थान शीघ्र तय कर लें। यह निर्देश एसडीएम सदर डॉ. निधि पटेल ने जिलास्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से वर्तमान मुकाम तक पहुंचने के लिए कितनी मेहनत की है, भावी पीढ़ी को भी इसका अहसास करवाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समारोह में अपने-अपने विभाग से संबंधित बेहतरीन विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए कार्य योजना तुरंत तैयार करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, जल शक्ति, महिला और बाल विकास विभाग, वन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग, कृषि, बागवानी, खेल विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। बैठक में उपनिदेशक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, एसएमएस कृषि संजीव कुमार, बागवानी केके भारद्वाज, सहायक अभियंता विद्युत एसके धीमान, जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार, बीडीओ रमनवीर सिंह, जिला खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, बीएमओ डॉ. बीके धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed