फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   NSS volunteers spruced up the Marwari school

Una News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने चकाचक किया मरवाड़ी स्कूल

Thu, 11 Sep 2025 06:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
NSS volunteers spruced up the Marwari school
राष्ट्र रक्षा की भावना को जीवन में उतारने का संदेश दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। मरवाड़ी स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वीरवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवियों ने श्रमदान करते हुए विद्यालय परिसर की क्यारियों और वनस्पति उद्यान से अवांछित घास एवं झाड़ियां हटाईं। इसके साथ ही स्कूल मैदान की साफ-सफाई कर वातावरण को स्वच्छ बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने पौधरोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर सलिल कुमार सोनी एवं संजीवना शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रमदान से विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया। इस अवसर पर कार्यकारी प्रधानाचार्य गुलशन पठानिया ने स्वयंसेवियों का आह्वान करते हुए कहा कि श्रमदान के साथ-साथ समाज में व्याप्त बुराइयों के खात्मे के लिए लोगों को जागरूक करना भी आवश्यक है। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्यों अनुशासन, कर्तव्य पालन, सेवा निष्ठा और राष्ट्र रक्षा की भावना को जीवन में उतारने का संदेश दिया। कार्यक्रम में संजीव कुमार, अर्चना वर्मा, प्रोमिला ठाकुर, अनुज शर्मा, नीलम जसवाल, सूर्य किरण सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed