फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   NSS camps in schools teach lessons of discipline and service

Una News: स्कूलों में एनएसएस शिविरों से अनुशासन और सेवा का पढ़ाया पाठ

Tue, 28 Oct 2025 07:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
NSS camps in schools teach lessons of discipline and service
स्वयंसेवियों को अनुशासन, समर्पण एवं कौशल विकास पर बांटा ज्ञान
विज्ञापन

जिलेभर के विभिन्न स्कूलों में एनएसएस के विशेष सात दिवसीय शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) शिविरों में स्वयंसेवियों को अनुशासन, समर्पण, निष्ठा और कौशल विकास का जीवनोपयोगी पाठ सिखाया जा रहा है। इसी कड़ी में रावमापा कुठेड़ा जसवाला में अंग्रेजी प्रवक्ता सतीश कालिया और अर्थशास्त्र प्रवक्ता विकास शर्मा ने स्वयंसेवियों को संबोधित किया। उन्होंने एनएसएस की गरिमामयी पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल सेवा का मंच नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और निष्ठा का जीवनोपयोगी पाठशाला भी है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में स्वयंसेवियों ने परेड, ड्रिल, व्यायाम और योगाभ्यास किया तथा स्कूल परिसर की सफाई अभियान चलाया। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी जयराम कुमार शर्मा ने स्वयंसेवियों को सड़क सुरक्षा नियमों, साइबर अपराध, साइबर धोखाधड़ी तथा नशा-मुक्त जीवन के महत्व पर जानकारी दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दियाड़ा में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को अनुशासन, समय-पालन और समाज सेवा की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रपोह मिसरा में स्वयंसेवियों ने सड़क सुरक्षा और नशा उन्मूलन के लिए रैली निकाली। रैली के दौरान नशा छोड़ो, जीवन संवारो और सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा में योगाभ्यास के पश्चात स्कूल गेट से बाजार चौक हनुमान मंदिर तक स्वच्छता अभियान चलाया गया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह में पुलिस अधिकारी चैन सिंह ने वॉलंटियर्स को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाथू में स्वयंसेवियों को साइबर क्राइम, नशे के प्रभाव और ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधला में स्वयंसेवकों ने गोशाला में स्वच्छता और गोसेवा अभियान चलाया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. नक्षत्र कौर ने स्वयंसेवियों को सर्दियों में स्वास्थ्य संरक्षण के उपाय जैसे गर्म पानी पीना और गर्म कपड़े पहनना आदि के बारे में उपयोगी जानकारी दी।
पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगड़ में सेवानिवृत्त प्रवक्ता सतीश कुमार ने छात्रों को एनएसएस का महत्व, उद्देश्य, नशे के दुष्प्रभाव और महिला सशक्तीकरण के बारे में विस्तार से बताया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल जरियालां में ‘जल ही जीवन है’ मिशन के तहत मंगलवार को स्कूल से मुख्य बाजार तक रैली निकाली गई, जिसमें जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed