फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   nsects attack green vegetables and maize crops

Una News: हरी सब्जियों और मक्की की फसल पर कीड़े की मार, पत्तों को निगल रही सुंडी

Tue, 25 Jun 2024 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 25 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
nsects attack green vegetables and maize crops
हरोली (ऊना)। बारिश के बिना गर्म मौसम की मार झेल रही हरी सब्जियों और मक्की की खेती पर अब सुंडी ने हमला कर दिया है। कई खेतों में बैंगन, फ्रासबीन, मक्की के पत्तों को कीड़ा लग गया है। इससे बचाव के लिए किसानों के कीटनाशकों का छिड़काव भी किया है। मगर तेज धूप और गर्मी के बीच फसलों को कीड़े से बचाना बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऊना जिला में बड़े स्तर पर मक्की की अगेती खेती होती है। यह मक्की बरसात से पहले तैयार होती है, लेकिन इसके लिए सिंचाई होना बेहद जरूरी है। जिले के मैदान इलाकों में सिंचाई सुविधा है और किसान अगेती मक्की और हरी सब्जियों की खेती कर अच्छी आय हासिल करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

हालांकि मौसम की विपरीत परिस्थितियों और कीड़े की मार पड़ने पर बड़े नुकसान का डर भी रहता है। वर्तमान में जिले में करीब 2000 हेक्टेयर जमीन पर मक्की की खेती हो रही है। वहीं, लगभग 1000 हेक्टेयर क्षेत्र में हरी सब्जियां उगाई गई हैं। किसानों में विनोद कुमार, राजेश, रविंद्र, अंशुल, मदन लाल का कहना है कि मौसम की वर्तमान स्थिति कृषि के लायक बिल्कुल भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े क्षेत्र में मक्की के लिए सिंचाई का पानी पूरा नहीं हो रहा। किसान बड़े खेतों में एक बार सिंचाई पूरी नहीं कर पाते, कि दूसरी बारी सिंचाई की आवश्यकता पड़ जाती है। इस बीच अब सुंडी ने फसलों पर हमला कर दिया है। कीड़ा पत्तों और फूलों में घुसकर फसल को तबाह कर रहा है। कीटनाशक दवाओं का भी छिड़काव किया है, लेकिन गर्मी से भी फसल प्रभावित हो रही है।

जिले में हरी सब्जियों और अगेती मक्की की अच्छी फसल तैयार होती है। इन दिनों कई जगह फसलों पर कीड़े की मार का मामला ध्यान में आया है। कृषि विभाग की टीमें लगातार समस्या को लेकर खेतों में जाकर निरीक्षण कर रही हैं। किसान भी अपनी परेशानी समय रहते विभाग को बताएं, ताकि उसका सुनियोजित तरीके से हल निकाला जा सके।
-डॉ. कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed