फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now ELISA test machines will be installed in every health block of the district

Una News: अब जिले के हर स्वास्थ्य खंड में स्थापित होंगी एलिजा टेस्ट मशीनें

Thu, 23 Oct 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Now ELISA test machines will be installed in every health block of the district
ऊना। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की कड़ी में विभाग की तरफ से हर स्वास्थ्य खंड में एलिजा टेस्ट की सुविधा शुरू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। इस सुविधा के शुरू होने से डेंगू की पुष्टि के लिए किया जाने वाले एलिजा टेस्ट क्षेत्रीय अस्पताल के अलावा अन्य स्वास्थ्य खंडों में हो सकेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू की की पुष्टि के लिए दो प्रकार के टेस्ट किए जाते हैं। इसमें पहला टेस्ट रेपिड डायग्नोस्टिक किया जाता है। यह टेस्ट डेंगू की प्रारंभिक जांच के लिए किया जाता है। इस टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी पूर्ण रूप से पुष्टि के लिए एलिजा टेस्ट किया जाता है लेकिन वर्तमान में इस टेस्ट की सुविधा केवल क्षेत्रीय अस्पताल में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में मरीज व तीमारदार को क्षेत्रीय अस्पताल का रुख करना पड़ता है। इससे समय भी अधिक लगता है व बीमारी की हालत में मरीज को आने जाने में भी काफी दिक्कत होती है। अब इस समस्या के समाधान के लिए हर स्वास्थ्य खंड के प्रमुख अस्पताल में एलिजा टेस्ट मशीन स्थापित की जाएगी।

बीते दिनों में संतोषगढ़ में एक युवती की डेंगू होने के बाद पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। ऐसे में व्यवस्थाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए हर स्वास्थ्य खंड में एलिजा टेस्ट मशीन स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed