फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now deposit licensed weapons by 20th April

Una News: अब 20 अप्रैल तक जमा करवाएं लाइसेंसी हथियार

Fri, 12 Apr 2024 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 12 Apr 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Now deposit licensed weapons by 20th April
ऊना। जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने जिले में लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उपचुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी शस्त्रधारकों को 20 अप्रैल तक अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा करवाने के आदेश दिए हैं। इससे पहले 25 मार्च को अंतिम तिथि तय गई थी, जिसे अब 20 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया। उन्होंने सभी शस्त्रधारकों से 20 अप्रैल तक अपने हथियार एवं गोला बारूद नजदीकी पुलिस थानों या फिर अधिकृत डीलर अथवा शस्त्र घर में जमा करवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कानून के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यह आदेश ड्यूटी पर तैनात सशस्त्र, अर्धसैनिक बल, होमगार्ड, पुलिस कर्मी, राष्ट्रीयकृत-अधिसूचित वाणिज्यिक बैंकों के सुरक्षा गार्ड और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मियों पर लागू नहीं होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन के विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेने वाले सदस्यों को भी आदेशों से छूट रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed