फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now DC will take account of work in Chintpurni temple

अब चिंतपूर्णी मंदिर में काम का हिसाब लेंगे डीसी

Fri, 24 Sep 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Now DC will take account of work in Chintpurni temple
छिन्नमस्तिका धाम मंदिर में असूज नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा चिंत? - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात कर्मचारियों की जवाबदेही अब प्रशासन को होगी। कर्मचारी दिन भर के काम की रिपोर्ट उपायुक्त को देंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारियों के काम का आकलन किया जाएगा। यह निर्देश उपायुक्त राघव शर्मा ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को चिंतपूर्णी सदन में मेले के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंदिर न्यास की एंबुलेंस के ड्राइवर की रूटीन में ड्यूटी लगाने को आदेश जारी किए। साथ ही भीड़ वाले दिन लाइन व्यवस्था को सही तरीके से चलाने के लिए गृहरक्षकों की ड्यूटी लिस्ट एसएचओ को देने की बात कही।
विज्ञापन

डीसी ने मंदिर अधिकारी के कार्यालय में काम करने वाले बाबू की ड्यूटी को फिक्स करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके तहत अब मंदिर कार्यालय में हर काम के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाएगी। इसमें मंदिर में होने वाले कार्य को लिपिकों में बांटकर उनकी जिम्मेवारी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बार-बार मंदिर कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बता दें कि पिछले काफी लंबे समय से मंदिर अधिकारी का पद खाली होने से चिंतपूर्णी मंदिर के बाबुओं की रूटीन के कामों को लटकाने की शिकायतें आ रही थी। इस पर डीसी ने संज्ञान लिया है। उधर, डीसी राघव शर्मा ने कहा कि मंदिर कार्यालय में तैनात हर कर्मचारी को मंदिर में व्यवस्थाएं में बनाने को लेकर और अन्य कार्यों के प्रति जिम्मेवारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed