फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nothing is right in Congress party, leaders are giving statements under pressure: Satti

कांग्रेस पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं, दबाव में बयान दे रहे नेता : सत्ती

Sun, 27 Oct 2024 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 27 Oct 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Nothing is right in Congress party, leaders are giving statements under pressure: Satti
बोले- खेल मंत्री और कांग्रेस नेता सोच समझकर करें बयानबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि वह लोगों के काम को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के इच्छुक थे, दो माह से समय मांग रहा हूं, लेकिन राज्य सचिवालय में अधिकारी नहीं चाहते कि कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिलें।

यहां जारी किए गए प्रेस बयान में उन्होंने कहा अगर गौर से देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी में कुछ भी अच्छा नहीं है, कांग्रेस पार्टी के नेता, मंत्री, सीपीएस, चेयरमैन, ओएसडी, राजनीतिक सलाहकार, निगम के मेंबर सभी कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री के दबाव में बयान दे रहे हैं। अगर कांग्रेस पार्टी ने नेताओं से पूछो तो सार्वजनिक रूप में कोई भी भाजपा की निंदा नहीं करना चाहता। युवा सेवा एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा और उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया को सोच समझकर बयानबाजी करनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जो भी कहा वह तथ्याधारित है न कि कांग्रेस पार्टी ने नेताओं की तरह काल्पनिक। कांग्रेस पार्टी ने नेता केवल जनता को गुमराह करने के लिए जो मन में आए वह बोल देते हैं, पर सच्चाई को जांचने का कोई भी परिश्रम नहीं करते हैं। वहीं, जयराम ठाकुर सरकार ने प्रदेश भर में जो सकारात्मक काम किए है। वह कांग्रेस पार्टी कभी सोच भी नहीं सकती है। कांग्रेस पार्टी ने तो सत्ता में आते ही भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed