{"_id":"58921b0e4f1c1b5a42e80395","slug":"no-rehdi-in-una-city-without-icard","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बिना पहचान कार्ड रेहड़ी लगाने पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बिना पहचान कार्ड रेहड़ी लगाने पर पाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
शहर में अनाधिकृत रेहड़ी-फड़ी वालों की तादाद के चलते अब बिना पहचान कार्ड के रेहड़ी फड़ी लगाने पर नगर परिषद ने पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
बिना पहचान कार्ड के बाजार सहित अन्य जगहों पर रेहड़ी लगाई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसी के चलते बुधवार को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर परिषद ऊना के अध्यक्ष अमरजोत सिंह बेदी एवं कार्यकारी अधिकारी रसिक शर्मा ने रेहड़ी फड़ी वालों को परिचय पत्र बांटे। इस अवसर पर नप अध्यक्ष ने रेहड़ी फड़ी वालों को संबोधित करते हुए कहा कि जिसके पास पहचान कार्ड होगा, केवल वही शहर में रेहड़ी लगा सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि जिनके पास कार्ड नहीं हैं। वह फौरन इसे कमेटी दफ्तर से सात दिन के भीतर हासिल करें। उन्होंने शहर में बढ़ती हुई अनाधिकृत रेहड़ी फड़ी वालों की तादाद पर भी चिंता व्यक्त की। कार्यकारी अधिकारी रसिक शर्मा ने कहा कि अनाधिकृत रेहड़ी फड़ी वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा तथा उनको किसी भी हालात में रेहड़ी फड़ी नहीं लगाने दे जाएगी। इस अवसर पर सोमदत्त, विरेंद्र कुमार, रेहड़ी फड़ी एसोसिएशन के पदाधिकारी, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से मेनेजर सामाजिक विकास तथा नामित सदस्य परविंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन