फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   No means of income and employment in Kutlahar district

Una News: कुटलैहड़ विस क्षेत्र में आय और रोजगार के साधन नहीं

Mon, 13 May 2024 06:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 13 May 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
No means of income and employment in Kutlahar district
थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान मानसी
मतदाता के बोल- सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं, अस्पतालों में अभी भी मूलभूत नहीं सुविधाएं
विज्ञापन

भौगोलिक दृष्टि से बड़े कुटलैहड़ विस क्षेत्र के मुद्दों पर चुनाव लड़ें नेता, जीतकर आने पर उनका हल भी करें
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। पहली जून को लोकसभा चुनाव और विस उपचुनाव के लिए मतदान होंगे। ऐसे में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता क्षेत्र के मुद्दों को जो पूरा कर सके, ऐसे प्रत्याशी को जिताना चाहती है।
लोगों का मानना है कि जो प्रत्याशी हर पल क्षेत्र की जनता के मुद्दों को उठाता है और राजनीति की अच्छी समझ रखता है। ऐसे प्रत्याशी को ही जनसमर्थन दिया जाएगा। भौगोलिक दृष्टि से कुटलैहड़ का क्षेत्रफल काफी बड़ा है, लेकिन वर्तमान में क्षेत्र के पास आय का कोई ऐसा साधन मौजूद नहीं है। जहां से रोज़गार का सृजन हो सके। इस ओर कोई भी राजनीतिक दल अपना ध्यान केंद्रीत नहीं कर पाया है। वोट बैंक की राजनीति में जनता पीसकर रह गई है। बहुत सारे युवा बेरोजगार हैं, जो लोकल में काम करना चाहते हैं। ल,किन उन्हें काम नहीं मिलता है। लड़के तो फिर भी आगे पीछे निकल जाते हैं, लेकिन लड़कियों और महिलाओं के लिए क्षेत्र में रोजगार के साधन न होना बहुत बड़ी समस्या है। कुटलैहड़ में रोजगार के साधन बिलकुल न के बराबर हैं। किसानों और बागवानों के लिए सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा क्षेत्र के कुछ अस्पतालों में अभी भी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। क्षेत्र की जनता का मानना है कि जो भी उम्मीदवार चुनकर आए, वो भी प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का हल करे।
विज्ञापन


मनोहर लाल मतदाता कुटलैहड़ का कहना है कि इस वक्त चुनाव का समय है। नेता बहुत सारी बातें करेंगे, लेकिन जो भी नेता जीतकर आए। वह क्षेत्र के मूलभूत मुद्दों को ध्यान में रखकर विकास करवाए और जनसमस्याओं का हल करने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनीश सोनी मतदाता कुटलैहड़ का कहना है कि कुटलैहड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। बहुत सारे प्राथमिक उपचार केंद्र ऐसे हैं। जो महीने में इक्का-दुक्का दिन ही खुलते हैं। उम्मीदवारों को चुनाव जीतने के बाद इस बात को ध्यान में रखकर निर्णय लेना होगा।

बिक्की खुल्लर मतदाता कुटलैहड़ का कहना है कि कुटलैहड़ क्षेत्र में बहुत बड़ी गोविंद सागर झील है, लेकिन इसका कोई भी फ़ायदा कुटलैहड़ की जनता को नहीं है। हमारे क्षेत्र में अत्यधिक जनसंख्या खेतीबाड़ी करती है, लेकिन सिंचाई के साधन नहीं हैं। जिस कारण लाखों की लागत से बनी सब्जी मंडी विरान पड़ी है। अगर सिंचाई के लिए पानी का प्रबंध हो सके, तो कुटलैहड़ खेतीबाड़ी के माध्यम से भी विकसित हो सकता है।


प्रदेश थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान मानसी राणा का कहना है कि जो भी उम्मीदवार जीत कर आए, वह उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा दे। इससे एक तो युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा। वहीं, स्कूल स्तर से बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने का मौका भी मिलेगा।

थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान मानसी

थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान मानसी

थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान मानसी

थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान मानसी

थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान मानसी

थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान मानसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed