{"_id":"69a0902ab504e8042e0916c5","slug":"no-government-has-provided-any-support-for-the-expansion-of-the-sewerage-line-in-the-city-una-news-c-93-1-ssml1047-182941-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शहर में सीवरेज लाइन के विस्तार के लिए किसी भी सरकार से नहीं मिला सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शहर में सीवरेज लाइन के विस्तार के लिए किसी भी सरकार से नहीं मिला सहयोग
Fri, 27 Feb 2026 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 27 Feb 2026 06:51 AM IST
विज्ञापन
ऊना। आधुनिक सुविधाओं की ओर बढ़ने का दावा करने वाला ऊना शहर बुनियादी सीवरेज व्यवस्था के लिए तरस रहा है। हैरानी की बात यह है कि वर्षों बीत जाने के बावजूद शहर में सीवरेज लाइन के विस्तार के लिए किसी भी सरकार से ठोस आर्थिक सहयोग नहीं मिल पाया।
शहरवासी आज भी मजबूरी में अपने घरों और प्रतिष्ठानों में सेप्टिक टैंक बनाने को विवश हैं।
नगर निगम बनने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि सीवरेज जैसी मूलभूत समस्या का समाधान प्राथमिकता पर होगा लेकिन हकीकत इसके उलट नजर आ रही है।
समय-समय पर सर्वेक्षण और प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश तो दिए गए लेकिन जमीनी स्तर पर काम आगे नहीं बढ़ सका। शहर के पुराने और घनी आबादी वाले इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। लोगों को समय समय पर सेप्टिक टैंक खाली करवाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों की स्थिति और भी चिंताजनक है। इन इलाकों में न तो सीवरेज लाइन है और न ही भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोई योजना तैयार नहीं की गई है। शहरवासियों की मांग है कि सीवरेज विस्तार को लेकर अभियान स्तर पर काम शुरू किया जाए और राज्य व केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त की जाए।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नगर निगम और सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई तो आने वाले समय में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इस पर स्थानीय लोगाें ने अपने विचार साझा किए।