फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   No goal is achieved by living in illusion: Atul

भ्रम में जी कर कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं होता : अतुल

Tue, 06 May 2025 05:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
No goal is achieved by living in illusion: Atul
नैहरियां (ऊना)। ग्राम पंचायत ज्वार के गांव पंगलू के शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन अतुल कृष्ण ने कहा कि ईश्वर प्राप्ति के लिए मन की एकाग्रता नितांत आवश्यक है। जहां मन की हलचल है वहां एकाग्रता नहीं हो सकती। जहां एकाग्रता है वहां मन का अस्तित्व समाप्त हो जाता है। जो अपनी अंतर यात्रा की दिशा तय कर लेता है उसे भीड़ में धक्के नहीं खाने पड़ते। विरोधाभास या भ्रम में जी कर कोई भी लक्ष्य नहीं प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के कई प्रसंग तथ्यगत नहीं तत्वगत हैं, जो जीवन को यूं ही गंवा देते हैं उन्हें अंत में पश्चाताप ही करना पड़ता है। कथा में कर्दम देवहूति प्रसंग, भगवान कपिल का अवतार, यज्ञ भगवान का प्राकट्य, शिव पार्वती विवाह एवं ध्रुव को भगवत प्राप्ति का प्रसंग लोगों ने बड़ी श्रद्धा से सुना। इस अवसर पर मानसिंह ठाकुर, कुलभूषण ठाकुर, प्रकाश चंद ठाकुर सुरेंद्र राणा, प्रताप सिंह ठाकुर, रछपाल सिंह, सुमिता ठाकुर, शुभलता ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed