{"_id":"5880bbe04f1c1bc217efdfe9","slug":"no-csah-in-bank-people-are-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में कैश खत्म, लोग काट रहे चक्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में कैश खत्म, लोग काट रहे चक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
फिर नकदी संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के पहाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों में नोटबंदी के बाद पर्याप्त मात्रा में कैश न होने से उपभोक्ताओं को परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। उपमंडल अंब के तहत ज्वार की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में तीन दिन से कैश उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
सैलरी अकाउंट होल्डर सहित पेंशनर्स रोज बैंक के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। स्थानीय लोगों मदनलाल, जगदीश शर्मा, काकू, संजीव कुमार आदि ने बताया कि पिछले कई दिन से वे बैंक में अपनी सैलरी तथा पेंशन के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वहां हमेशा कैश न होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। बैंक आने वाले लोगों में अधिकांश दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। क्षेत्र में किसी भी बैंक का कोई और एटीएम भी नहीं है। इसके चलते लोग पूरी तरह से ज्वार बैंक पर निर्भर हैं। लेकिन, इतनी दूर आने के बाद दिनभर बैठकर उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि इस प्रकार के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां के लोगों की पूरी निर्भरता एक ही बैंक पर हो, वहां पर्याप्त मात्रा में कैश उपलब्ध करवाया जाए। उधर, बैंक प्रबंधक राकेश शर्मा ने बताया कि बैंक में तीन दिन से बिल्कुल भी कैश नहीं आ पाने के चलते परेशानी आई है। शुक्रवार को बैंक में कैश आ जाएगा।
विज्ञापन