फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   no case in banks and atm in una

जिला ऊना के ज्यादातर बैंक हुए कंगाल

Thu, 08 Dec 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना) Updated Thu, 08 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
no case in banks and atm in una
भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम के बाहर पैसा निकालने के लिए लगी कतार।

विज्ञापन

ऊना/भरवाई। नोटबंदी के तीस दिन बीत जाने के बाद भी जिला में स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। जिला के ज्यादातर बैंक कंगाली की कगार में खड़े हैं। यहां तक कि बैंकों के कैशियरों ने काउंटर के आगे कैश नॉट अवेलेबल के फट्टे लगा दिए हैं। बैंकों में खाताधारकों द्वारा मोटी रकम जमा करवाने के बावजूद लोग अपने खातों से पैसे नहीं निकाल पा रहेे हैं। आलम यह है कि सैलरी डलने के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों को पगार नसीब नहीं हुई है। लोगों को लेन-देन में दिक्कतें पेश आ रही हैं। कर्मचारी भी ड्यूटी जाने से पहले व खत्म होने के बाद एटीएम के बाहर चक्कर काटते आम तौर पर देखे जा रहे हैं।

 जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित ज्यादातर बैंकों में तो लोगों को अपने खाते से दो या चार हजार से अधिक रकम नहीं दी जा रही है जिससे लोगों की परेशानियां कई गुणा बढ़ गई हैं। घंटों कतारों में लगने के बाद भी कैश न मिलने से लोगों में रोष भी व्याप्त है। रकम न निकलने पर लोगों की बैंक कर्मचारियों के साथ तू-तू,मैं-मैं भी हो रही है। नोटबंदी के तीस दिन बाद भी जिला में पांच सौ का नोट नहीं पहुंच पाया है। दो हजार का नोट लोगों के लिए किसी आफत से कम नहीं है। नोटबंदी के फैसले के बाद अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। जिला मुख्यालय पर स्थित ज्यादातर एटीएम के शटर डाउन चल रहे हैं। बैंकों में भी लोगों को पैसे निकलवाने के लिए माथा पच्ची करनी पड़ रही है। अगर बैंक या एटीएम से दो हजार का नोट निकल रहा है तो उसे खुला करवाना भी किसी बड़ी आफत से कम नहीं है। व्यापारी वर्ग भी मायूस बैठा है। हर तरफ मंदी का माहौल है। बैंकों में व्यवस्थाएं हांफ कर रह गई हैं।
विज्ञापन


उधर, चिंतपूर्णी क्षेत्र के अंब, मुबारिकपुर, गगरेट, चिंतपूर्णी, भरवाईं के अलावा दौलतपुर चौक के बैंकों में अभी तक पांच सौ का नोट नहीं आया है। बैंकों में भी कैश की कमी खल रही है। चिंतपूर्णी में मात्र एक एटीएम के सहारे ही काम चलाया जा रहा है। आसपास के क्षेत्रों में स्थित एटीएम बिना कैश से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पीएनबी भरवाई के बैंक प्रबंधक रामदास ने बताया कि अभी तक पांच सौ का नोट नहीं पहुंच पाया है। जिला के पीएनबी अग्रणी प्रबंधक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि बैंक प्रबंधन लोगों को कैश उपलब्ध करवाने में प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed