{"_id":"61bf797f0f2c7125ce5b45aa","slug":"no-bus-service-in-daulatpur-una-people-facing-problem-una-news-sml3939968151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस रूट बंद होने से आमजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस रूट बंद होने से आमजन परेशान
विज्ञापन
no bus service in daulatpur una people facing problem
मरवाड़ी (ऊना)। एचआरटीसी की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दौलतपुर चौक बस अड्डे में सवारियों को यह पता नहीं चलता है कि बस आएगी या नहीं, क्योंकि अधिकतर रूट एचआरटीसी ने बंद कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि रूटों पर कमाई न होने के चलते विभिन्न बस रूटों को बंद कर दिया गया है।
दिल्ली-चंबा बस को बंद करने से क्षेत्रवासियों में रोष है। यह बस दौलतपुर चौक सुबह आठ बजे वाया गगरेट पहुंचती है। इसके अलावा दौलतपुर-कालका वाया गगरेट-ऊना सुबह 6:10 बजे चलने वाली बस भी पिछले लंबे अरसे से बंद पड़ी है। क्षेत्र के युवा बद्दी के उद्योगों में काम करते हैं, उनके लिए यह बस काफी सुविधाजनक थी। दौलतपुर चौक से सुबह आठ बजे ऊना वाया गगरेट चलने वाली बस पिछले लंबे अरसे से बंद है।
दूसरी तरफ दौलतपुर से नंगल जरियाला चलने वाली परिवहन निगम की बस सेवा बंद होने से स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों और दफ्तर आने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, विशाल, रोहित आदि ने प्रशासन और पथ परिवहन निगम से मांग की है कि जल्द इन रूटों पर बस सेवाएं शुरू की जाएं। आरएम चंबा राजन बनियाल ने कहा कि पीसमील वर्करों की हड़ताल के चलते कई रूट बंद हुए हैं जिन्हें जल्द ही बहाल किया जाएगा। आरएम ऊना सुरेश धीमान ने बताया कि दौलतपुर-नंगल जरियाला-दिल्ली बस शीघ्र ही शुरू कर दी जाएगी।