{"_id":"6a2afaca02686528670dae50","slug":"nine-huts-of-migrant-labourers-reduced-to-ashes-in-basal-fire-una-news-c-93-1-ssml1047-194864-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बसाल में आग लगने से प्रवासी मजदूरों नौ झुग्गियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बसाल में आग लगने से प्रवासी मजदूरों नौ झुग्गियां राख
Fri, 12 Jun 2026 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:41 AM IST
विज्ञापन
ऊना। बसाल क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते नौ झुग्गियां इसकी चपेट में आकर जलकर राख हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार बसाल क्षेत्र में प्रवासी मजदूर अस्थायी झुग्गियों में रह रहे थे। अचानक एक झुग्गी में आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही देर में आसपास बनी अन्य झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाकर बाहर निकलने लगे। घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने काफी देर तक कड़ी मशक्कत कर आग पर नियंत्रण पाया। अग्निशमन विभाग के अनुसार घटना में नौ झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग से करीब 90 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। वहीं विभाग की त्वरित कार्रवाई से करीब 15 लाख रुपये की संपदा को सुरक्षित बचा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा के सामान की समस्या खड़ी हो गई है। मामले की पुष्टि फायर स्टेशन अधिकारी ऊना सुरेश कुमार ने की।