फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   NHAI should pay special attention to quality in construction work: DC

एनएचएआई निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर दे विशेष ध्यान : डीसी

Thu, 08 Aug 2024 02:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 08 Aug 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
NHAI should pay special attention to quality in construction work: DC
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बुधवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने और जिन परियोजनाओं का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है, उनकी सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जतिन लाल ने मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के कार्य की प्रगति का जायजा लिया और इसे तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मलाहत में सड़क पर बनने वाले 200 मीटर अंडरपास का टेंडर आवंटित हो चुका है और निर्माण कार्य 15 सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए। उपायुक्त ने लठियाणी-मंदली पुल के निर्माण को लेकर सभी औपचारिकताएं शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी विभागीय अवरोध या एनओसी में देरी हो रही है, तो उसकी रिपोर्ट कार्यालय को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, ताकि पुल निर्माण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने बंगाणा में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण कार्य को तेज करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए अच्छा भवन और अनुकूल वातावरण मिल सके। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का कार्य शीघ्र पूरा करने के भी निर्देश दिए, ताकि लोगों को बेहतर और उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त वरिंदर शर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार, एमओएच डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बलदेव सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन

मॉडर्न डेयरी फार्म के कार्य का भी लिया ब्योरा
डीसी जतिन लाल ने बसाल में बन रहे मॉडर्न डेयरी फार्म के कार्य का भी ब्योरा लिया। डेयरी फार्म से जुड़ी निशानदेही का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा इसकी चाहरदीवारी के निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया गया है। इसके अलावा जिले में चल रहे अन्य विकासात्मक कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed