फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   NH will be completed in the district at a cost of Rs 100 crore, tarring will start soon

Una News: जिले में 100 करोड़ की लागत से चकाचक होंगे एनएच, जल्द शुरू होगी टारिंग

Fri, 18 Oct 2024 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 18 Oct 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
NH will be completed in the district at a cost of Rs 100 crore, tarring will start soon
एनएच के तहत आने वाले सभी मार्गों की होगी टारिंग, सुगम होगा सफर
विज्ञापन


राज्य एनएच विभाग केंद्र की मंजूरी के बाद खर्च करेगा लगभग 100 करोड़ रुपये

लोनिवि के एनएच विंग के अधिकारियों ने शुरू की आगामी प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में बेहतर सड़क सुविधा का लाभ प्रदान कर रहे एनएच (राष्ट्रीय उच्च मार्ग) आने वाले दिनों में चकाचक दिखेंगे। वाहन चालकों की सुविधा सहित बेहतर सड़क संपर्क मार्ग की दिशा में इन सड़कों की टारिंग की जाएगी।
जिले के भीतर सभी एनएच इस टारिंग कार्य में शामिल किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय उच्च मार्ग हमीरपुर जोन की ओर से इस कार्य पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बकायदा इसके लिए (पीबीएमसी) प्रदर्शन-आधारित रखरखाव अनुबंध के तहत सभी एनएच का कायाकल्प किया जाएगा। इन सड़कों के रखरखाव की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और आर्थिक दक्षता बढ़ाने के मद्देनजर विभाग की ओर से टेंडर कॉल कर दिए गए हैं। बकायदा इसके लिए आरआईपीएल कंपनी कार्य करने के लिए आगे आई है। आगामी कुछ दिन में इन सड़कों पर तारकोल टारिंग का कार्य शुरू भी होने जा रहा है। यकीनन ही इन एनएच के बेहतर रखरखाव से जिलावासियों सहित यहां से होकर धर्मशाला, कांगड़ा, हमीरपुर, पालमपुर, भोटा आदि को जाने वाले वाहन चालकों को भी उत्तम गुणवत्ता के मार्ग मिलेंगे, जिसकी सूचना के बाद जिलावासी भी गदगद हैं। फिलहाल एनएच विंग हमीरपुर जोन के अधिकारी इन मार्गों के टारिंग कार्य को लेकर दस्तावेजी प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए लगे हुए हैं।
विज्ञापन

---
जिले में 150 किमी एनएच सड़कों का जाल
जिले में करीब 150 किलोमीटर एनएच सड़कों का जाल है। इनकी टारिंग के लिए संबंधित कंपनी न केवल इनका कार्य करेगी, बल्कि आगामी पांच साल के लिए इन सड़कों के रखरखाव के लिए भी टारिंग करने वाली कंपनी का ही जिम्मा होगा। जिले में ऊना-मलाहत, पीरनिगाह-बीहड़ू-लठियाणी-भोटा, बनखंडी-पंडोगा झलेड़ा, अंब से मैहतपुर, गगरेट से नादौन, मुबारिकपुर-रानीताल आदि एनएच हैं, जिनकी टारिंग आगामी कुछ दिन में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पीबीएमसी के तहत जिला ऊना में एनएच सड़कों की टारिंग कार्य पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए जल्द ही संबंधित कंपनी कार्य को शुरू करेगी।
-ई. हरि राम, अधिशाषी अभियंता, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, लोनिवि, हमीरपुर जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed