फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   New Year: Festive atmosphere in Chintpurni, temple echoes with cheers

नया साल : चिंतपूर्णी में उत्सव जैसा माहौल, जयकारों से गूंजा मंदिर

Tue, 31 Dec 2024 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
New Year: Festive atmosphere in Chintpurni, temple echoes with cheers
सुगम दर्शन सिस्टम से भी श्रद्धालु कर रहे माता रानी के दर्शन
विज्ञापन

दर्शनों के लिए लाइनें पुराने बस स्टैंड के आसपास पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में साल के अंतिम दिन मंगलवार को श्रद्धालु काफी ज्यादा संख्या में माता रानी का आशीर्वाद लेने पहुंचे। मंदिर में उत्सव जैसा माहौल रहा। मैया के जयकारों की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी। नववर्ष के आगमन को लेकर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। दूरदराज राज्यों से श्रद्धालु माता रानी का आशीर्वाद लेने चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में हाजिरी भरने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। दर्शनों के लिए लगी लाइनें पुराने बस स्टैंड के आसपास पहुंच गई हैं। सुगम दर्शन प्रणाली से भी काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। नववर्ष के उपलक्ष्य पर पंजाब की कई संस्थाओं की ओर से विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के लंगर भी लगाए गए हैं। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु भोजन ग्रहण कर रहे हैं। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि नववर्ष मेले के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उचित व्यवस्थाएं की गई हैं। मंगलवार को भी माता रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लाइनें सारा दिन मां के दरबार में लगी रहीं। मां के दरबार में नववर्ष मनाने को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहता है। माता रानी के भक्त नया साल मनाने को लेकर चिंतपूर्णी में रुकते हैं और रात बारह बजते ही मंदिर में माता रानी के दर्शन करते हैं। वहीं, मंदिर में वित्त एवं लेखा अधिकारी कुलदीप शर्मा ने नए साल को लेकर सभी भक्तों को शुभकामनाएं दी हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। उन्होंने बताया कि नए साल में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बेहतर प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed