{"_id":"66637eca377777b4ee0aba84","slug":"new-sub-station-will-be-built-with-rs-10-crore-for-smooth-power-supply-in-una-division-una-news-c-93-1-una1001-125709-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना मंडल में शुचारू बिजली आपूर्ति के लिए 10 करोड़ से बनेगा नए सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना मंडल में शुचारू बिजली आपूर्ति के लिए 10 करोड़ से बनेगा नए सब स्टेशन
Sat, 08 Jun 2024 03:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
ऊना में बिजली पूरी करने के लिए विद्युत बोर्ड की योजना
रामपुर और इसके साथ सटे अन्य क्षेत्र में सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव
आचार संहिता हटते ही बोर्ड के अधिकारियों ने योजना पर तेजी से शुरू किया काम
सुरेश बसन
ऊना। विद्युत मंडल ऊना ने पर्याप्त बिजली आपूर्ति के लिए बड़ी योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। आचार संहिता हटते ही विद्युत बोर्ड ऊना की ओर से निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए एक ओर सब स्टेशन बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। बोर्ड की ओर से ऊना से पेखूबेला के मध्य भूमि की तलाश की जा रही है। उचित सरकारी भूमि मिलने पर इसका प्रस्ताव सरकार की मंजूरी के लिए स्थानीय बोर्ड अधिकारियों की ओर से प्रेषित किया जाएगा। फिलहाल सरकार के निर्देशानुसार आधुनिकीकरण आरडीएसएस (री वैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सैक्टर स्कीम) विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को बनाया जा रहा है। इसी योजना में इस नए सब स्टेशन की मांग को डाला जाएगा। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो योजना के माध्यम से सब स्टेशन के निर्माण पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
अगर रामपुर और पेखूबेला के मध्य जमीन की तलाश संपन्न होती है, तो इस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को इस सब स्टेशन से ही पूरा किया जाएगा, जबकि ऊना आदि बाजार को भी इससे ही विद्युत आपूर्ति पूरी करने की योजना है। हालांकि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए भी विद्युत बोर्ड ऊना संभावनाएं इन सब स्टेशन से पूरी करने की दिशा में कार्य कर रहा है। अगर एक सब स्टेशन पर फाल्ट से ऊना आदि क्षेत्र प्रभावित रहते हैं तो दूसरे नजदीकी सब स्टेशन से इसे बिजली आपूर्ति के लिए भी प्रबंधन तैयार किया जाएगा। बेशक ऊना पहले से ही 24 घंटे सातों दिन योजना के तहत योजना में सूचीबद्ध है।
इतनी क्षमता का होगा सब स्टेशन
पेखूबेला एवं रामपुर के मध्य प्रस्तावित सब स्टेशन 80/11केवी, 2 इंटो 6.3 एमवीए क्षमता का होगा। इसके लिए करीब सात कनाल सरकारी भूमि की जरूरत है। भूमि प्रक्रिया को पूरी करने के लिए विद्युत बोर्ड ऊना के अधिकारी पूरी शिद्दत से जुटे हैं। हालांकि रामपुर और ऊना हमीरपुर मार्ग पर भी जगह देखी गई है, लेकिन इसके चिन्हित होते ही पूरी योजना सरकार के समक्ष अंतिम मंजूरी के लिए जाएगी।
विज्ञापन
-- --
योजना को सिरे चढ़ाने के लिए सरकार एवं उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार भूमि का चयन किया जा रहा है। रामपुर और पेखूबेला के मध्य सब स्टेशन निर्माण करने के लिए भूमि चिन्हित करने के लिए प्रक्रिया जारी है।
-इंजी. बलराज सांगर, विद्युत बोर्ड ऊना सर्किल