{"_id":"67a4ab023f277111e00e7b98","slug":"new-startup-information-given-about-financing-schemes-for-self-employment-una-news-c-93-1-ssml1048-145338-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू स्टार्टअप : स्वरोजगार के लिए वित्त पोषण योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू स्टार्टअप : स्वरोजगार के लिए वित्त पोषण योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
एसीआईसी राइज एसोसिएशन और पीजी कॉलेज भटोली में हुआ एमओयू
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। श्रीविष्णु सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटोली में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को कॅरिअर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें बीसीए और बीबीए के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रुचि सिंगला, डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सीजीसी ने छात्रों को न्यू स्टार्टअप और नवाचार के बारे में केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। डॉ. अमरेश कुमार, प्रोफेसर राइस विभाग सीजीसी ने छात्रों को स्वरोजगार के अवसर तलाशने और उनके लिए सरकारी योजनाओं के तहत वित्त पोषण कैसे हो, इस बारे में जानकारी दी। एसीआईसी राइज एसोसिएशन और एसवीएसडी पीजी कॉलेज भटोली जिला ऊना हिमाचल प्रदेश के बीच सहयोग पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। इस एमओयू के तहत दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ सहयोग करने पर सहमत हुए हैं। दोनों संस्थान शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशिक्षण, अनुसंधान, नवाचार, उत्पाद विकास, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, व्यवसायीकरण, कौशल और उद्यमिता विकास या इसी तरह की गतिविधियों में आपसी समझ और सहायता को बढ़ावा देने के लिए इस सहकारी संबंध को बनाए रखेंगे।
पार्टियां एक-दूसरे के साथ बुनियादी ढांचे, जनशक्ति, शैक्षणिक संसाधनों को साझा करेंगी और साथ ही उपरोक्त गतिविधियों के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान और जानकारी प्रदान करेंगी। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद किया और भविष्य में दोनों संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से छात्रों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाने तथा छात्रों के उच्च भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रो. अरविंद राणा, प्रो. स्मृति राणा, प्रो. पूनम शर्मा, प्रो. शिवानी महाजन उपस्थित रहे।