{"_id":"691320a954e084cc1c0e19d9","slug":"new-soft-technologies-in-the-industry-will-help-increase-product-costs-una-news-c-93-1-una1002-171664-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: उद्योग में नई सॉफ्ट टेक्नोलॉजी से बढ़ा सकेंगे उत्पाद की लागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: उद्योग में नई सॉफ्ट टेक्नोलॉजी से बढ़ा सकेंगे उत्पाद की लागत
विज्ञापन
मैहतपुर में एमएसएमई ने कार्यशाला में नी जानकारी
सलाहकारों की नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय स्तर पर डाटा तैयार किया
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर ( ऊना )। भारत सरकार ने एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए सलाहकारों (कंसल्टेंट्स) की नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय स्तर पर एक डाटा तैयार किया है। इन कंसल्टेंट्स का उद्देश्य राज्यों में एमएसएमई इकाइयों की उत्पादकता, गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना है। साथ ही वे उद्योगों को नई सॉफ्ट टेक्नोलॉजी अपनाने में मार्गदर्शन देंगे ताकि उनके उत्पाद लागत के लिहाज से अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकें और उनका निर्यात भी बढ़े। जो औद्योगिक इकाइयां इन सलाहकारों की सहायता लेना चाहती हैं, वे उन्हें अपनी फैक्ट्री में आमंत्रित कर अपने उद्योग से संबंधित समाधान प्राप्त कर सकती हैं। औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में लगभग 10 से 12 इकाइयों ने अपनी फैक्ट्रियों में कंसल्टेंट्स के दौरे की इच्छा जताई है। सूत्रों के अनुसार, ये दौरे पूरी तरह निशुल्क होंगे। ,एमएसएमई मंत्रालय की इस पहल का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि कर उन्हें मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। बैठक संयुक्त निदेशक उद्योग ऊना अंशुल धीमान की अध्यक्षता में हुई। इसमें मैहतपुर उद्योग संघ (एमआईए) के प्रधान सीएस कपूर, एमआईए पार्षद तथा करीब तीस उद्योगपतियों ने भाग लिया। कपूर ने कंसल्टेंट्स का धन्यवाद करते हुए कहा कि यदि औद्योगिक क्षेत्र की एमएसएमई इकाइयों को इस योजना से जोड़ा जाए तो वे इसका भरपूर लाभ उठा सकती हैं। जो भी औद्योगिक इकाइयां इस सहायता का लाभ लेना चाहती हैं वे 7018298658 पर संपर्क करें।